• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मंडलायुक्त ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से सरकार के योजनाओं की जानी हकीकत

JK Gupta by JK Gupta
February 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । मंडल आयुक्त ने ग्राम पंचायत पकरी में चौपाल लगाकर गांव में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

आज ग्राम पंचायत पकरी में मण्डलायुक्त ने चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय निर्माण) एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया, उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें आवास, शौचालय एवं पेंशन की धनराशि समय से प्राप्त हो रही है या नहीं तथा किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। ग्रामीणों ने योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी दी।

जिस पर मंडल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभान्वित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मंडल आयुक्त ने ग्रामीणों से जलापूर्ति की नियमितता, पाइपलाइन की कार्यस्थिति एवं बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

जिसके लिए निरंतर निगरानी एवं जनसंवाद आवश्यक है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Previous Post

सोनभद्र. अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी

Next Post

सोनभद्र. ओबरा में 27 जायरीनो/हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण एवं प्रशिक्षण

Next Post

सोनभद्र. ओबरा में 27 जायरीनो/हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण एवं प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. श्री राम कथा में सती चरित्र भगवान शंकर-पार्वती की विवाह की कथा सुनाई
  • मेरठ रुस्तम ए जमा स्टेडियम में बेटियों का कुश्ती प्रशिक्षण बढ़ा
  • सोनभद्र. कमिश्नर ने तहसील, नपं, कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण
  • सोनभद्र. ओबरा में 27 जायरीनो/हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण एवं प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. मंडलायुक्त ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से सरकार के योजनाओं की जानी हकीकत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.