• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी

JK Gupta by JK Gupta
February 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में खनन विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित खनन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में नदियों के जल क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए। यदि किसी भी स्थान पर अवैध खनन पाया जाता है तो संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाये।

वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर वन विभाग द्वारा प्रभावी अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिलाधिकारी ने अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर तत्काल जुर्माना एवं जब्ती की कार्रवाई की जाए, नंबर प्लेट बदलकर परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाए तथा ऐसे मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहाकि जनपद में संचालित आरा मशीनों की जिसके वैध लाईसेंस हैं, वन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाये और अवैध तरीके से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्यवाही की जाये ।

इस मौके पर ज्येष्ठ खान खान अधिकारी कमल कश्यप, डी0एफ0ओ0 राबर्टसगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

सोनभद्र. डाला में अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खाई में पलटे, दो घायल

Next Post

सोनभद्र. मंडलायुक्त ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से सरकार के योजनाओं की जानी हकीकत

Next Post

सोनभद्र. मंडलायुक्त ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से सरकार के योजनाओं की जानी हकीकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. श्री राम कथा में सती चरित्र भगवान शंकर-पार्वती की विवाह की कथा सुनाई
  • मेरठ रुस्तम ए जमा स्टेडियम में बेटियों का कुश्ती प्रशिक्षण बढ़ा
  • सोनभद्र. कमिश्नर ने तहसील, नपं, कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण
  • सोनभद्र. ओबरा में 27 जायरीनो/हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण एवं प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. मंडलायुक्त ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से सरकार के योजनाओं की जानी हकीकत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.