घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

नोनी गांव में सोमवार को शिव – हनुमान मंदिर परिसर में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ किया गया।यज्ञाचार्यों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। नोनी गांव में तालाब के पास यज्ञ मंडप में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होने लगी।सर्वप्रथम आचार्यों द्वारा यज्ञ मंडप में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।इसके बाद विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य ने झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया।
कलश यात्रा में 501 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर गाजे बाजे के साथ गांव के विभिन्न गलियों सड़कों व आस पास करीब तीन किलोमीटर की यात्रा की।कलश यात्रा भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप में पहुंची।आयोजक मंडल के सदस्य राधा रमण सिंह ने बताया कि 20 फ़रवरी तक चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ एवं बच्चों के संस्कार के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक हरिद्वार से आईं कथा वाचिका कंचन चौबे द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, छोटू पटेल, कथा वाचिका कंचन चौबे, डॉ. प्रसन्न पटेल, जिला कोऑपरेटिव बैंक मिर्जापुर के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, राधा राधा रमण सिंह, पारस सिंह, गायत्री परिवार के वंशनारायण मौर्या, वासुदेव यादव आदि उपस्थित रहे।