घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल क्षेत्र में शिल्पी रोड पडवनिया मोड के पास सोमवार को पुलिस ने 10 किलो 290 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान शिल्पी रोड पडवनिया मोड़ से लगभग आधा किलोमीटर दो लोग संदिग्ध हालत में मिले।तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 10 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
दोनों ने अपना नाम विकास उर्फ रीशु यादव पुत्र जोगेंद्र यादव, निवासी ग्राम सतौहा नकवई और जिआउलद्दीन पुत्र अहमद अली, निवासी खुटहनिया बताया। दोनों का आपराधिक इतिहास है। विकास उर्फ रीशु के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, रायपुर थानों में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में 5 केस दर्ज है।
वहीं जिआउलद्दीन के खिलाफ कर्मा और रायपुर थानों में गोवध निवारण अधिनियम आर्म्स एक्ट इत्यादि में 6 केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह, एसआई रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष राय, महताब खान, संजय यादव शामिल रहे।