म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..

सोमवार को विष्णु महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर आगे-आगे कलश लेकर चल रही थीं, तो ढोल व मंजीरे की धुन पर पीछे श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे म्योरपुर खेल मैदान में विष्णु महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। पहले दिन पुरे कस्बा में यज्ञ स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
क्षेत्र के बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोगों ने सहभागिता की। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। मंगल गीत गाए जा रहे थे,सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन के पहले दिन काफी भीड़ रही। महायज्ञ में ब्राह्मणों की ओर से पांच कुंडीय हवन, पूजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों के श्री मुख से सनातन धर्म संस्कृति के साथ साथ सनातन प्रेमियों को पुराणों का श्रवण करने का सौभाग्य एवं धर्म संस्कृति से संबंधित प्रवचन सुनने का भी शुभ अवसर प्राप्त होगा ।

विष्णु महायज्ञ का समापन 22 फरवरी को होगा। इस मौके पर मुख्य संयोजक दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़, अध्यक्ष सोना बच्चा अग्रहरि, ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, भाजपा युवा नेता गणेश जायसवाल सुजीत अग्रहरि ,सुनील अग्रहरि, जितेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रहरी, अविनाश अग्रहरि रमाशंकर गुप्ता, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।