मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…..

रॉबर्ट्सगंज में स्टेट हाईवे किनारे स्थित एक फोर व्हीलर वाहन के शोरूम के सामने बाइक में संदीप परिस्थितियों में आग लग गई इसके वजह से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, सूचना पर पहुंची फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, घटना के वजह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि रॉबर्ट्सगंज पुसौली मोड़ से आगे स्टेट हाईवे के किनारे स्थित बजाज सुजुकी का शो रूम है, चतरा के सुंदरम अपनी पल्सर बाइक से नई चार पहिया गाड़ी लेने के लिए मारुति सुजुकी के शोरूम आए थे। उरमौरा फ्लाईओवर के पास स्थित शोरूम के बाहर बाइक खड़ी कर वे अंदर चले गए।
कुछ ही देर बाद लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बाइक में आग लग गई है। बाहर निकलकर देखा तो बाइक धू-धू कर जल रही थी। सुंदरम ने आशंका जताई कि किसी तरह की स्पार्किंग के कारण आग लगी होगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।