• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम में अखंड मानस पाठ का हुआ भव्य समापन

JK Gupta by JK Gupta
February 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……


एनटीपीसी रिंहद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसका समापन सोमवार को साढ़े बारह बजे हुआ। इस पाठ में सिंगरौली से पधारे विद्वान पंडितों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी भाग लिया। मानस पाठ के समाप्त होने पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महाप्रबंधक (ओएंडएम) पी के नायक, धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ ने आरती किया।

इस आरती के कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, जी सी साहू , निशांत कमल, राकेश राय, एस एन पाठक, प्रमोद द्विवेदी, आर एन वर्मा, ओ पी कुशवाहा, संजय कुमार, टी डी तिवारी, अवनीश पांडे, अमित साह, रूद्र देव दुबे, रामजी द्विवेदी आदि के साथ सैकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। तत्पश्चात मन्दिर के हवन कुंड में विशाल हवन का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना प्रमुख संजय असाटी जी के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य का लाभ उठाया ।

तत्पश्चात मंदिर समिति के द्वारा मंदिर में उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में रामानंद यादव, रंजय सिंह, श्री कृष्ण भगवान पाठक, विकास दुबे, मुकेश त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी विजय दुबे, रिंकेश उपाध्याय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रिहंदेश्वर महादेव सभी का कल्याण करेंगे। अंत में बोल-बम का नारा है — भोला एक सहारा है तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Previous Post

सोनभद्र. 17 फ़रवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मेदांता के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

Next Post

सोनभद्र. समाधान दिवस में 20 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

Next Post

सोनभद्र. समाधान दिवस में 20 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव
  • करमा. केकराही रेलवे क्रासिंग पर लग रहे जाम से दुर्घटना की आशंका
  • म्योरपुर. श्री राम कथा में सती चरित्र भगवान शंकर-पार्वती की विवाह की कथा सुनाई
  • मेरठ रुस्तम ए जमा स्टेडियम में बेटियों का कुश्ती प्रशिक्षण बढ़ा
  • सोनभद्र. कमिश्नर ने तहसील, नपं, कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.