चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह…..

कैमूर पर्वत श्रंखला की गोद में बसे सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले को लेकर उत्साह चरम पर है सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थीयो की भीड़ आना शुरू हो गई है मंदिर प्रशासन और स्थानीय सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई गई है ।
रात में पूरे पहाड़ी क्षेत्र को दूथिया रोशनी से जगमगाने के लिए बड़ी हाई-मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। फूलों और मालाओं की दुकाने सज चुकी हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। पुरा पंचमुखी महादेव मंदिर के नीचे पहाड़ी पर आसपास के दुकानदारों द्वारा गुड़ वाली जलेबी एवं सिंगार के सामानों से दुकानो को सजाया गया है वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने सहकर्मियों के साथ पंचमुखी मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में डटे हुए हैं