• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बभनी. चैनपुर गांव का पंचायत भवन खंडहर में तब्दील

JK Gupta by JK Gupta
February 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बभनी/सोनभद्र. @अरुण पांडेय…..


— ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायत भवन की मरम्मत कराई जाएगी


जिले में ग्राम प्रधान घर से ही पंचायत भवन का कार्य निपटा रहे हैं ऐसा कहना कतई गलत नहीं होगा मामला बभनी ब्लॉक से सामने आया है।

बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत चैनपुर में विकास माडल की एक तस्वीर दर्शा रही है कि क्षेत्र में विकास कार्य कितनी तेजी से हो रहा है, ग्राम प्रधानों के पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं एसआईआर फार्म भरवाए जा रहे हैं, पांच वर्षों तक हुए विकास कार्यों की फाइलें तैयार हो रही हैं ।

वहीं चैनपुर गांव में खड़ी पंचायत भवन की तस्वीर बयां कर रही है कि यदि गांव में पंचायत भवन का यह हाल है और कुछ दिनों पूर्व पुलिया की खबर प्रकाशित किया गया था जहां लोग बांस बल्ली के सहारे पार कर रहे हैं, अब सवाल उठ रहा है कि क्या यही विकास है? पांच वर्ष पूर्ण होने के पश्चात ग्राम प्रधान के द्वारा खुद के बैठने का ठिकाना तक नहीं बन सका।

चैनपुर गांव के लाल बाबू शर्मा, संदीप, परमात्मा, रामजी दुबे, राम प्रकाश समेत अन्य लोगों ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं फ़ाइलें व विकास कार्यों से जुड़े अन्य दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं सभी विकास कार्यों की बिल लगवाई जा रही हैं लेकिन यदि फाईलों में समेटी गए इन दस्तावेजों के आधार पर किसी एक्सपर्ट टेक्निकल एजेंसी द्वारा जांच कराई जाए तो पारदर्शिता सामने आ जाएगी कि कौन सा विकास कार्य कहां हुआ है और इस विकास कार्यों की लागत क्या है?

Previous Post

बभनी. सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत, एक अन्य घायल

Next Post

मधुपुर. लोहरा गांव में स्टेट हाईवे पर जा रही ट्रक में पीछे से कार ने मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग से बची जान

Next Post

मधुपुर. लोहरा गांव में स्टेट हाईवे पर जा रही ट्रक में पीछे से कार ने मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग से बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश पाण्डेय को विधि प्रकोष्ठ (कांग्रेस) का जिलाध्यक्ष किया घोषित
  • सोनभद्र. 14 फ़रवरी को तीन विधान सभाओं में भाजपा की बजट सत्र चौपाल
  • घोरावल. दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सास, ससुर, पति, देवर समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • मधुपुर. लोहरा गांव में स्टेट हाईवे पर जा रही ट्रक में पीछे से कार ने मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग से बची जान
  • बभनी. चैनपुर गांव का पंचायत भवन खंडहर में तब्दील

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.