• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. तेल पर्ची को लेकर कार सवार दम्पति से बदसलूकी, कर्मी व मालिक पर हाथापाई का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
February 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
366
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……


— रसीद मांगने पर बढ़ा विवाद, डायल 112 पहुंची पुलिस, थाने में हुआ समझौता


स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी-सिंगरौली राज्य मार्ग पर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पेट्रोल भरवाने पहुंचे कार सवार दम्पति के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों व मालिक द्वारा बदसलूकी किए जाने तथा हाथापाई की स्थिति बनने का मामला सामने आया।घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में दोनों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र निवासी शाखा प्रबंधक अपने परिवार के साथ कार से औड़ी-सिंगरौली राज्य मार्ग स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।उन्होंने पेट्रोल भरवाया और उसके बाद पेट्रोल की रसीद मांगी।आरोप है कि रसीद मांगने पर पेट्रोल पंप का मैनेजर अचानक आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

बताया जा रहा है कि बात बढ़ने पर मैनेजर ने फोन कर पेट्रोल पंप मालिक को भी मौके पर बुला लिया।इसके बाद विवाद और तेज हो गया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मियों व मालिक ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की कोशिश की,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।वहीं पेट्रोल पंप परिसर में मौजूद अन्य ग्राहकों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप मैनेजर द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अनपरा थाने लेकर आई, जहां पूछताछ की गई।पुलिस ने बताया कि बातचीत के बाद आपसी सहमति से मौखिक समझौता हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ कर्मी ग्राहकों से ठीक से बातचीत नहीं करते और छोटी-छोटी बातों पर विवाद खड़ा कर देते हैं।ऐसे मामलों से आम उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।

इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कोई शिकायती पत्र नहीं मिली है, अगर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Previous Post

चूर्क. पूर्व में रामगढ़ में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

चोपन. रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

Next Post

चोपन. रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Anish Bhanwala wins silver Asian shooting championship: 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज… दो दिन अभी बाकी, भारतीय शूटर्स का जलवा
  • सोनभद्र. छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा अपना दमखम- ऋषभ
  • सोनभद्र. डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, यूजीसी बिल लागू करने की मांग
  • सोनभद्र. अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा ओबरा अम्बेडकर स्टेडियम, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पर संकट
  • सोनभद्र. दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव; नामांकन बिक्री से बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडेय ने भरा पर्चा, मतदाता सूची अब तक जारी नहीं

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.