चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह……

27/28 जनवरी की रात्रि में थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला कर मानसिक से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू पुत्र अज्ञात, उम्र लगभग 35 वर्ष की हत्या की गई थी, जो कस्बा रामगढ़ में भीख मांगकर जीवनयापन करता था तथा प्रायः सड़क किनारे सो जाता था। घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
उक्त घटना के संबंध में ग्राम चौकीदार रामबली पुत्र गुलाब, निवासी निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नुगंज,जनपद सोनभद्र द्वारा दाखिल तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगज पर मु०अ0सं0-21/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना पन्नुगंज पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व अन्य कार्यवाही की जा रही थी कि कल मंगलवार को मुखविर खास से प्राप्त सुचना के आधार पर करवनिया नहर मझिगाई पुलिया के पास से हत्या में शामिल अभियुक्त विकाश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन चेरो निवासी ग्राम केवाल थाना कोन जनपद
सोनभद्र, हालपता पचोखर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियूक्त की निशानदेही पर से जैकेट, पैन्ट व जुता तथा शीशा (जिससे मृतक की हत्या की गई थी) को एक झोले से बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में 1-2 बार चोरी की घटनाएँ कर चुका है, किन्तु पकड़ा नहीं गया था तथा चोरी कर अपने जेब खर्च का प्रबंध करता था। वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने ससुराल ग्राम रइया गोसाई (पन्नूगंज बाजार के समीप) थाना-पन्नुगंज में रहता है, अभियुक्त ने बताया कि 27 जनवरी को वह दिन में रामगढ़ बाजार आया था।
जहाँ उसने शहजादा स्कूल रामगढ़ के पास स्थित दुकान के समीप मृतक मंगरू को भीख में प्राप्त धनराशि गिनकर आपनी जेब में रखते देखा था उसी समय उसके मन में चोरी करने का विचार आया। रात्रि में अभियुक्त चोरी करने के उ्देश्य से रामगढ़ बाजार गया। शहजादा स्कूल के पास पहुँचने पर उसने देखा कि मंगरू कम्बल ओढ़कर सोया हुआ है। अभियुक्त ने उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया तभी मंगरु जाग गया और अभियुक्त का हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने लगा।
उसी समय किसी वाहन के आने का आभास होने पर मुझको पकड़े जाने का भय हुआ। इस पर मैंने अपनी पहनी हुई पैंट से एक शीशा(कॉँच का ट्कड़ा) निकालकर मंगरू के गले पर वार कर दिया, जिससे उसके गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।अभियुक्त ने शीशे पर लगा खुन मृतक के जैकेट में पोंछ दिया और वहाँ से भाग गया ।