Sonbhadra

डाला नगर पंचायत क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से वार्ड नंबर पांच में जाने वाले मार्ग पर बनाई जा रही आरसीसी पुलिया का शुक्रवार को नंप ईओ ने निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
वार्ड संख्या पांच की बस्ती में जाने वाले मार्ग पर तीन मीटर चौड़ाई की बन रही आरसीसी पुलिया व एक रिटेनिंग वाल में उपयोग किए जा रहे सीमेंट,बालू,बोल्डर आदि सामग्री का निरीक्षण किया ।
दस लाख रुपये से अधिक लागत से बन रही पुलिया निर्माण तथा राजकुमार यादव के घर से कमलेश यादव के घर तक दोनों तरफ पच्चास पच्चास मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जाना है जिसमें 3 मीटर की आरसीसी पुलिया एक रिटेनिंग वाल पुलिया के दोनों सिरों पर सीसी सीमेंट कंक्रीट से किया जाना है।