अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..

अनपरा तापीय परियोजना की भूमि और डिस्चार्ज चैनल के नाले पर अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण किया जा रहा है।आरोप है कि नाले की जमीन पर मनमाने ढंग से कब्जा कर न केवल मकान बनाए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें बेचा भी जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परियोजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।बारिश के मौसम में इससे गंभीर जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार, अनपरा तापीय परियोजना की भूमि पर काशी मोड़, बजरंग नगर, डिबुलगंज सहित कई इलाकों में अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा है।लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।स्थानीय नागरिकों ने परियोजना प्रशासन और जिला प्रशासन से अवैध कब्जे हटाने और नाले की भूमि को मुक्त कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।इस तरह पूरे देश मामले में अनपरा ताप परियोजना के ई0 निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक प्रशासन ने कहा कि टीम के भेजकर जांच कराई जाएगी अवैध कब्जा पाया गया तो अतिक्रमणकारियो के खिलाफ कार्यवाई की कर परियोजना की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा