बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव में गत सप्ताह गुरुवार को उमा देवी (22) पत्नी उपेंद्र निवासी महुली का शव कुएं में पाए जानें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थीं और क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाएं व्याप्त है।
इसी दरमियान यह मामला एक नया मोड़ ले लिया, उमा देवी के पिता संतलाल पुत्र स्व मन्नू निवासी ग्राम झीलों (बंका) मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तत्परता से पुलिस तहरीर के आधार पर उपेंद्र पुत्र गिरदावल (पति), गिरदावल पुत्र गंगाराम(ससुर), नगेसरी देवी पत्नी गिरदावल (सास) निवासीगण महुली पर दहेज मांगना प्रताड़ित करना व मांग पुरा न होने पर हत्या कर गांव के ही कुएं फेक देने के संबंध में मु0 अ0 स0 09/26, धारा 85,80 बीएनएस व 3/4 डी, पी, एक्ट के तहत मामला दर्ज का पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। विवेचना राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी दुद्धी कर रहें है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर तीन लोगो पर दहेज, प्रताड़ना व हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।