• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. शिशु शिक्षा निकेतन पर गणतंत्र दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
January 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी….


शिशु शिक्षा निकेतन में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया ।नन्हे मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए अपने प्रधानाचार्य शिक्षकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारी गणों के साथ प्रभात फेरी निकाली ।विद्यालय प्रांगण में अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता जी ने ओबरा शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा निकेतन की प्रबंध समिति के पदाधिकारी गणों के साथ ध्वजारोहण किया ।

प्रधानाचार्य श्री अवध नारायण त्रिपाठी ने आगत अतिथियों का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया ।छात्र-छात्राओं ने परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री आलोक जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपना आशीर्वाद बच्चों को प्रदान किया।

इस अवसर पर संरक्षक आदरणीय सी बी Rai ,अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, आलोक भाटिया, गोविंद अग्रवाल ने अपने विचारों को व्यक्त किया, विद्यालय में उपस्थित इन विशिष्ट व्यक्तियों सहित पूनम रानी राय, हेमलता एवं पुष्पा दुबे आदि ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया ।

प्रबंधक सुशील कुशवाहा ने अतिथि गणों के प्रति आभार व्यक्त किया। अनिल सिंह, लवकुश अग्रहरि, मनोज सिंह, राजीव दुबे, सी के तिवारी मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. जायसवाल समाज की तहसील स्तर की हुई बैठक, समाज के उत्थान पर चर्चा

Next Post

सोनभद्र. ₹18.79 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में इंटरलाकिंग और आरसीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा

Next Post

सोनभद्र. ₹18.79 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में इंटरलाकिंग और आरसीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.