• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री परिवार का पंच दिवसीय शताब्दी महोत्सव आरंभ

JK Gupta by JK Gupta
January 24, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…….


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ओबरा द्वारा आयोजित १२ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। समारोह की प्रवचन एवं कर्मकाण्ड टोली की प्रमुख श्रीमती ऊषा शर्मा द्वारा देव आवाहन एवं कलश पूजन के उपरांत बड़ी संख्या में पीत वस्त्रधारी माताओं बहनों ने अपने सिर पर मंगल कलश को धारण कर मानस भवन राम मंदिर से हनुमान तिराहा,गैस गोदाम और सेक्टर आठ से होते हुए यज्ञ स्थल तक कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा में भारतमाता,रामदरबार आदि की आकर्षक झांकियों के साथ आर्यसमाज विद्या मंदिर का स्काउट बैंड और श्रीराम विद्या मंदिर के बच्चे भी शामिल रहे। कलश यात्रा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भरद्वाज सहित जलपुरुष रमेश सिंह यादव,संजीत चौबे,शिवनाथ जायसवाल,राजकुमार प्रजापति,कैलाश नाथ रावत,अजीत कन्नौजिया,अमित गुप्ता,समीर माली,उमेश चंद्र मिश्र,एवं गायत्री शक्तिपीठ ओबरा की महिला मंडल की सभी बहनें,कार्यकर्ता गण,सुमन खत्री,रामप्यारे सिंह,हरीश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

कलश यात्रा के उपरांत ओबरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इंजीनियर सोमनाथ मिश्र एवं श्री श्रीप्रकाश गिरि ने देवमंच पर सपत्नीक पूजन एवं आरती की। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं सायंकाल 6 से रात्रि 9बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Previous Post

विंढमगंज. एक अनुदेशक के सहारे प्राथमिक विद्यालय की पढ़ाई

Next Post

सोनभद्र. महाकुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Next Post

सोनभद्र. महाकुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.