करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…..

करमा विकास खण्ड करमा के केकराही के सफाई कर्मी के पुत्र का बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके परिपेक्ष में विकास खण्ड परिसर में शनिवार को चार बजे कर्मचारियों ने शोक सभा कर मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की। उक्त अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव,ए, डी, ओ, पंचायत बृजेश कुमार सिंह, जे, ई, एकाउंटेंट श्याम बिहारी, सचिव विनय कुमार यादव,समेत सफाई कर्मी मौजूद रहे।