बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बखरीहवा के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल मैच का उदघाटन शनिवार को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंजानी रामअवध, विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी जरहा सुधीर कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़,ग्राम प्रधान लीलाडेवा मुन्ना लाल, संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह व रामनरेश प्रजापति अपने सह अतिथियों के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन और फीता काटकर शुभारंभ कराया।
संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को बैच लगाकर अलंकृत व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उदघाटन नाक आउट लीग मैच बखरिहवा बी और लीलासी के बीच खेला गया जिसमें बखरिहवा बी ने लगातार 21-17,21-18 सेटो से लीलासी को हराया,दूसरे मैच में लीलाडेवा ने आदिवासी कटौली को 15-6,15-6से हराया। तीसरे मैच में कुदरी ए ने वभनी को 15-12,16-15 से हरा कर विजय हासिल किया। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यो की ग्रामीण और शहरी लगभग 40 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले नॉकआउट के आधार पर खेले जा रहे है। प्रथम दिन ग्रामीण टीम खेलेंगी दूसरे दिन शहरी टीम खेलेगी। निर्णायक की भूमिका में कैलाश यादव,खुर्शीद आलम,मुकेश पांडेय स्कोरर-विनोद कुमार और देवकुमार,कमेंटेटर रामचरन पनिका और भागवत ने निभाई।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के श्याम मोहन,संदीप शर्मा,रविन्द्र श्रीवास्तव,राहुल तिवारी,सोनू रवानी,अभय कुमार,संदीप जायसवाल, कुंज बिहारी, सीताराम,रामसूरत, जय प्रकाश, अशोक प्रजापति, देवकुमार की अहम भूमिका रही। इस मौके पर डॉ राम प्रसाद गोड़, श्याम नारायण सिंह,कृष्ण मुरारी जायसवाल,अभय सिंह, बृजेश सिंह, अधिवक्ता आलोक सिंह,पूर्व प्रधान सिंदूर श्यामलाल के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।
