अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……

थाना अनपरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से हाइड्रोलिक ऑयल, इंजन ऑयल, फिल्टर, पंप, मशीनरी के अन्य कीमती पार्ट्स व उपकरण बरामद किए गए।
बरामद सामान में विभिन्न कंपनियों के फिल्टर, पंप, प्लेट, किट, ऑयल डिब्बे, इंजन से जुड़े पुर्जे आदि शामिल हैं।माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त चोरी के सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रेनुसागर चौकी प्रभारी संतोष सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।