घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारीं गांव में शिवद्वार मंदिर से सटे मेले में अज्ञात कारणों से आग लग गई, देखते ही देखते आग एक दुकान से कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया, भीषण अग्निकांड में करीब 25 दुकानें जल गई। मंदिर के पुजारी और आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाना शुरू किया। आग लगने के करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी डेढ़ घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
बताया गया कि शिवद्वार मंदिर के पीछे राजा साहब के बगीचे में 50 से पूजा सामग्री, बिसातबाना, खिलौना इत्यादि की दुकानें की गई है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अबूझ परिस्थितियों में किसी दुकान में आग लग गई। आग़ फैलने लगी और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई।मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सियाराम यादव, प्रधान पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी, पिंटू गिरी, संजय मोदनवाल, आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने मंदिर में लगे वाटर पंप की मदद से आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने के डेढ़ घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।।
ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में लल्लू बाबा, गोलू पटेल, मुल्लाजी, राकेश, शेखर, संत कुमारी, रामधनी गुप्ता, शिवधनी, अशोक गिरी, छोटे गुप्ता, संजय गुप्ता, हुबलाल समेत करीब दो दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। इस घटना में करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव श्री द्वारा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लोगों का सहयोग किया वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने पर लोगों में काफी आक्रोश रहा ।
इस संबंध में शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आग लगने से करीब 25 दुकानों को क्षति पहुंची है आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।