• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Neeraj Chopra Jan Zelezny: नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नाता

Admin by Admin
January 10, 2026
in खेल
0
Neeraj Chopra Jan Zelezny: नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नाता
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 10, 2026, 16:18 IST

Neeraj Chopra coach Jan Zelezny: दो बार के ओलंपिक मेडल जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को चेक गणराज्य के मशहूर कोच जान जेलेजनी के साथ अपनी साझेदारी एक ही सीजन के बाद खत्म करने का ऐलान किया. चोपड़ा ने करार खत्म करने की वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि यह सफर प्रगति, सम्मान और खेल के प्रति साझा लगाव से भरा रहा.

नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नातानीरज चोपड़ा ने कोच जान जेलेजनी के साथ करार खत्म किया.

नई दिल्ली. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने कोच और दिग्गज जान जेलेजनी के साथ करार खत्म कर लिया है. नीरज चोपड़ा का यह फैसला वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके खराब प्रदर्शन के कुछ महीनों बाद आया है. जेलेजनी की कोचिंग में चोपड़ा के लिए यह साल मुश्किल रहा. हालांकि उन्होंने सीजन की अपनी पहली ही प्रतियोगिता में पहली बार 90 मीटर का मार्क पार किया था. चोपड़ा ने करार खत्म करने की वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि यह सफर प्रगति, सम्मान और खेल के प्रति साझा लगाव से भरा रहा. जेलेज्नी के नाम इस खेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड है और उनके गाइडेंस में चोपड़ा ने पिछले साल पहली बार 90 मीटर का थ्रो फेंका था.

नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि बचपन से जिनको वह अपना आदर्श मानते थे, उन्हीं से खेल की बारीकियां सीखना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा था और इससे उन्हें अभ्यास, तकनीकी सोच और नया नजरिया मिला. हरियाणा के इस एथलीट ने कहा, ‘जान जेलेज्नी के साथ काम करने से मुझे कई नए आइडिया मिले. वह जिस तरह तकनीक, लय और मूवमेंट के बारे में सोचते हैं, वह कमाल का है. हर सेशन से मैंने बहुत कुछ सीखा.’ चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा गर्व उस दोस्ती पर है जो मैंने अपने आदर्श के साथ बनाई. जान जेलेज्नी सिर्फ महान भाला फेंक खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं.’

neeraj chopra coach
नीरज चोपड़ा ने कोच जान जेलेजनी के साथ करार खत्म किया.

जेलेजनी ने की नीरज की तारीफ
वहीं 59 साल के जेलेज्नी ने भी इस पार्टनरशिप और साथ में हुई तरक्की को पॉजिटिव तरीके से याद किया. जेलेज्नी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘नीरज जैसे एथलीट के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा. मुझे खुशी है कि हम मिले और साथ काम कर पाए और मैंने उन्हें पहली बार 90 मीटर पार करने में मदद की.’ उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप को छोड़ दें तो उन्होंने ज्यादातर मुकाबलों में कम से कम दूसरा स्थान हासिल किया, जो बुरा रिकॉर्ड नहीं है. दुर्भाग्य से टोक्यो से 12 दिन पहले लगी पीठ की चोट ने उनकी उम्मीदों को काफी प्रभावित किया.’

neeraj chopra coach
जान जेलेजनी के साथ नीरज चोपड़ा.

जेलेज्नी ने चोपड़ा की काबिलियत पर बात करते हुए कहा कि आने वाले सालों में उनमें काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘इंसानी स्तर पर भी हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है और हम संपर्क में रहेंगे. हम जरूर किसी ट्रेनिंग कैंप में या परिवारों के साथ यूरोप या भारत में छुट्टियों के दौरान मिलेंगे.’

आने वाले टूर्नामेंट्स पर नीरज का फोकस
चोपड़ा ने आगे की योजना पर कहा कि अब वह अपनी कोचिंग की दिशा खुद तय कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं 2026 को लेकर उत्साहित हूं. मैंने नवंबर की शुरुआत में ही तैयारी शुरू कर दी थी. हमेशा की तरह मेरा लक्ष्य स्वस्थ रहना है. मैं फिर से मुकाबला करने को लेकर उत्साहित हूं.’ चोपड़ा ने कहा, ‘साथ ही, मैं 2027 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और उससे आगे के बड़े लक्ष्य 2028 ओलंपिक खेलों पर ध्यान लगाए हूं.’ पिछले साल दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो करने के बाद चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहे थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

January 10, 2026, 16:18 IST

homesports

नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नाता



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

PV Sindhu lost to China Wang Zhiyi in Malaysia Open Super semi: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार गईं.

Next Post

विंढमगंज. भाजपा नेता ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों में बांटे कम्बल

Next Post

विंढमगंज. भाजपा नेता ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों में बांटे कम्बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio