• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

PV Sindhu lost to China Wang Zhiyi in Malaysia Open Super semi: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार गईं.

Admin by Admin
January 10, 2026
in खेल
0
PV Sindhu lost to China Wang Zhiyi in Malaysia Open Super semi: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार गईं.
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 10, 2026, 12:14 IST

PV Sindhu Badminton: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को इस साल के पहले टूर्नामेंट मलेशिया सुपर ओपन 1000 में निराशाजनक हार मिली. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सिंधू को चीन की वांग झियी को हराया. सेमीफाइनल मैच में सिंधू से कई गलतियां हुई, जिसका खामियाजा उन्हें मैच हारकर भुगतना पड़ा.

पीवी सिंधू मलेशिया सुपर ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी ने हरायापीवी सिंधू को मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार

कुआलालंपुर: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का मलेशिया ओपन सुपर शानदार सफर खत्म हो गया है. शनिवार को साल के पहले सत्र में सिंधू को मलेशिया ओपन सुपर 1000 महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से हार का सामना करना पड़ा. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू विश्व नंबर दो खिलाड़ी के दबाव को झेल नहीं पाई और 6-21, 15-21 से हार गयी. उन्होंने मुकाबले में कई गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा. पिछले साल अक्टूबर से पैर की चोट के कारण मैदान से बाहर रहीं सिंधू अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही थीं. वह दूसरे गेम में एक समय 11-6 की बढ़त के साथ वापसी कर रही थी लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया.

इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर भी समाप्त हो गया. सिंधू ने शुरुआत में बेहतर रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी. उन्होंने दमदार शॉट्स लगाए और अपनी लंबी पहुंच का प्रभावी उपयोग किया. सिंधू ने चिर-परिचित क्रॉस-कोर्ट स्मैश के दम पर तेजी से 5-2 की बढ़त बना ली, लेकिन वांग की सधी हुई नेट प्ले ने उन्हें लगातार अंक दिलाए और स्कोर बराबर हो गया. वांग की कुछ गलतियों का फायदा उठाते हुए सिंधू 9-7 से आगे निकलीं, लेकिन नेट पर चूक के कारण चीन की खिलाड़ी ने एक बार फिर वापसी करते हुए ब्रेक तक एक अंक की मामूली बढ़त हासिल कर ली.

मैच में पूरी तरह लय से भटकी हुईं दिखी पीवी सिंधू

ब्रेक के बाद दोनों खिलाड़ियों को शॉट की लेंथ पर नियंत्रण रखने में परेशानी हुई और स्कोर 13-13 पर स्कोर बराबर रहा. वांग ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव बढ़ाया. लगातार तेज हमलों से उन्होंने सिंधू को असहज किया और सटीक शॉट के जरिए शटल को उनकी पहुंच से दूर रखने की रणनीति अपनाई. वांग ने 18-14 से आगे निकल के दौरान चार गेम प्वाइंट हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम की शुरुआत में सिंधू अपनी गलतियों के चलते 1-3 से पिछड़ गईं, लेकिन जल्द ही संभलते हुए आक्रामक रैली के दम पर 6-3 की बढ़त ले ली. वांग ने अंतर कम करने की कोशिश लेकिन सिंधू ने कोर्ट के कोण का बढिया इस्तेमाल करते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली.

ब्रेक के बाद वांग ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में वापसी की और सिंधू को तेज रैलियों में उलझाया, लेकिन सिंधू ने करार जवाब देते हुए 13-9 की बढ़त बनाए रखी. इसके बाद सिंधू असहज गलतियां करने लगी. उनके शॉट पर शटल कोर्ट के बाहर गिरने लगा या नेट से टकराने लगा जिससे स्कोर 13-13 हो गया. चीन की खिलाड़ी ने इसके बाद बढ़त बनानी शुरू की और सिंधू दबाव में पिछड़ती चली गयी. इस दबाव के कारण उन्होंने लगातार दो बार बैकलाइन पर चूक गयी.  वांग ने  पांच मैच प्वाइंट हासिल किये और सिंधू का  शॉट बाहर जाने के साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

January 10, 2026, 12:14 IST

homesports

पीवी सिंधू मलेशिया सुपर ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी ने हराया



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जिसने जिंदगी दी उसी ने छीन ली सांसे, बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज मां बाप ने दबा दिया गला

Next Post

Neeraj Chopra Jan Zelezny: नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नाता

Next Post
Neeraj Chopra Jan Zelezny: नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नाता

Neeraj Chopra Jan Zelezny: नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जिसकी मदद से 90 मीटर दूर फेंका भाला, उससे तोड़ा नाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio