• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. व्यापार मंडल का चुनाव आगामी 28 जनवरी को होगा सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
January 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
156
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह….


— बैठक कर कार्यकारिणी के चुनाव का लिया निर्णय, 7 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान


राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई डिबूलगंज की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया, जिसे उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में उनकी अहम भूमिका रहती है। वर्तमान नगर अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 से 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। 15 से 20 जनवरी तक सदस्यता जांच व मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री, 22 जनवरी को नामांकन जमा, 23 व 24 जनवरी को नामांकन जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक मतदान तथा 3:30 से 5 बजे तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष विजेन्द्र सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Previous Post

Bharatpur Cricket News | Under 14 Challenger Trophy | Jaipur Cricket Tournament | Bharatpur Young Cricketers | Rajasthan Cricket Association | School Cricket India | Junior Cricket Talent | U14 Cricket Selection | Sports News Bharatpur

Next Post

बीजपुर. डायल 112 का आभार; समय रहते पुलिस ने बचाई युवक की जान, परिजनों में खुशी

Next Post

बीजपुर. डायल 112 का आभार; समय रहते पुलिस ने बचाई युवक की जान, परिजनों में खुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण
  • दुनिया के वो 5 रेसलर्स…जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जीते सबसे ज्यादा मैच, 3 पहलवानों के नाम 1800 से ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.