• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. शासनादेश के बावजूद निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छुट्टी को लेकर असमंजस, अभिभावक व बच्चे परेशान

JK Gupta by JK Gupta
January 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
177
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


शासन द्वारा शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश के बावजूद स्थानीय नगर में एक निजी कंपनी द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ने अब तक छुट्टी को लेकर कोई स्पष्ट सूचना मंगलवार को शाम 5 बजे तक जारी नहीं की है। इससे अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

अभिभावकों का कहना है कि शीतकालीन अवकाश के बाद आयोजित शिक्षा-अभिभावक संगोष्ठी में भी छुट्टी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। न लिखित आदेश जारी हुआ और न ही फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी गई, जिससे भ्रम बढ़ गया है। जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सोमवार की शाम को ही 14 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दिया जा चुका है, ठंड के मौसम में छोटे बच्चों का विद्यालय जाना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा बताया जा रहा है।

अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप कर शासनादेश का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Previous Post

बीजपुर. हर हर महादेव की गूंज के साथ मनाया गया जन्मोत्सव

Next Post

करमा. अनियंत्रित ट्रक पलटी तीन बाइक क्षतिग्रत

Next Post

करमा. अनियंत्रित ट्रक पलटी तीन बाइक क्षतिग्रत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.