अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…….

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज चौराहे के पास अज्ञात तेज रफ्तार कार की टक्कर से 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजन उसे तत्काल संयुक्त अस्पताल डिबुलगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हिंडाल्को अस्पताल रेणुकूट रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वार्ड नंबर–2 भगत सिंह नगर निवासी अलफैद (7 वर्ष) पुत्र तौफीक खान ठंड की छुट्टियों में अपनी मां के साथ म्योरपुर स्थित ननिहाल जा रहा था।वह डिबुलगंज चौराहे के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था, तभी अनपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल बालक को अस्पताल ले गए।वहीं मौजूद लोगों ने कार का पीछा कर उसे गाड़ा बैरियर के पास रोक लिया।और मौका देख चालक फरार हो गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।मौके पर पहुची अनपरा पुलिस वाहन को कब्जे में लिया
