बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…

रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात राख लदा हाइवा पलट गया जिसके कारण मुख्य मार्ग पर चारो ओर राख बिखर गई और मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार एनटीपीसी रिहंद नगर के राख बंधे से राख लोड कर बुधवार की शाम एक हाइवा अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ जा रहा था अचानक जरहा गांव के पास बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग के बीचों बीच वो अनियंत्रित होकर पलट गया।हाइवा के पलटते ही राहगीरों सहित ग्रामीणों ने दौड़कर कैबिन से चालक को सुरक्षित बचा लिया बाहर निकलते ही चालक अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया।
हाइवा के पलटते ही सड़क पर राख फैल गयी जिसके कारण सड़क के दोनों और जाम लग गया कुछ छोटी गाड़िया तो ग्रामीण रास्तो से होकर गतंव्य तक पहुंची लेकिन बड़ी गाड़िया रातभर से सड़क पर ही खड़ी रही ।
समाचार लिखे जाने तक सड़क से राख व गाड़ी उठाई नही गयी थी।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी व राख उठवाने की प्रक्रिया की जा रही है जल्द ही सड़क साफ कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।