बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर जरहा में जाम में फसे वाहनों को ओवरटेक कर बाईपास से यात्री बस गुजरने के दौरान कई कनेक्शन धारियों के बिजली के तार टूट जानें से लोगो के घरों में अंधेरा पसर गया।संयोग अच्छा था कि कोई जनहानि नहीं हुई ।
विद्युत बाधित होने से लोगो को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
वही गुरुवार को साप्ताहिक जरहा बाजार लगाने वाले दुकानदारों को काफ़ी फजीहत झेलनी पड़ी।
मनबढ़ बस चालक की वजह से रहवासियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। समूचे दिन तार टूटने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर से पहुचे लाइनमैन के कारण साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों को बिखरे तार के डर से सायं में दुकान लगाना पड़ा।