चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..

बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति वर्ष के अन्तिम दिन ग्राम प्रधान सुनीता यादव व प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव के द्वारा ग्राम पंचायत जुगैल के 24 टोलो से आए हुए वृद्धा विधवा विकलांग असहाय पात्र लोगों को 5100 कंबल वितरित किया गया ।
जिससे कम्बल पाकर ग्रामवासीयों के चेहरे खील उठे, जिसमें टोला जुगैल खास, बहेराडाढ़ ,सीदहवाडाढ, भसौरा, परसिदहीया, थरी कुणनिया, भीतरी, अमवा खो, खोखरीडाढ, नारायना, बेलवहा, कोठी पियार, ढोलकी जढकड़वा, पचपेडिया, नेगूवा, पिपरा, तेलिया, झारपिया, जोरबा, अक्लाडाढ, ढोलहवा, से आए हुए सभी पात्रों को कंबल वितरित किया गया ।
जिसमें कार्यक्रम में मुख्य रूप मुख्य अतिथि बीपीआरडी स्कूल जुगैल के प्रबंधक व्यास मुनि पांडेय रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामराज यादव प्रबन्धक श्याम महाविद्यालय चोपन उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रधान की टीम के साथ-साथ ग्राम पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद तिवारी, अशोक तिवारी, शिव गुलाम सिंह गौड़, सुरेन्द्र पनिका, राम प्रसाद खरवार, कालीचरण खरवार, राम आधार यादव, शंकर खरवार, दया यादव, मुकेश, रिकेश, प्रदीप, रामनिहोर, जवाहर पनिका, सोनू गौड़, नंदलाल और समूह सखी भगवंतिया देवी, गीता देवी, बसंती देवी, पूनम, बबली पनिका फुलवंती देवी , इत्यादि ग्रामवासी मौजूद रहे।