• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

16 साल की तैराक दक्षिणा का कमाल! 60 साल का सूखा किया समाप्त, अब एशियन चैंपियनशिप में मचाएगी धमाल

Admin by Admin
July 2, 2026
in खेल
0
16 साल की तैराक दक्षिणा का कमाल! 60 साल का सूखा किया समाप्त, अब एशियन चैंपियनशिप में मचाएगी धमाल


Last Updated:July 02, 2026, 14:38 IST

Jaipur Swimmer Dakshina Joshi Success Story: जयपुर की 16 वर्षीय स्टार तैराक दक्षिणा जोशी का चयन 17 से 23 जुलाई तक बैंकॉक में आयोजित होने वाली 12वीं एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. वर्ष 2022 की राजस्थान जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में उन्होंने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते. इसके बाद 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और 2025 में दो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक अपने नाम किए. हाल ही में सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उन्होंने नया इतिहास रचा. जयपुर के विद्याश्रम स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा दक्षिणा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में वर्षों तक कड़ा प्रशिक्षण लिया. हिंडौन में जन्मी दक्षिणा वर्तमान में जयपुर में रहकर अभ्यास कर रही हैं.

जयपुर की बेटियां हर क्षेत्र में राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं. इसी कड़ी में राजस्थान की स्टार तैराक दक्षिणा जोशी का चयन बैंकॉक में 17 से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाली 12वीं एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. हाल ही में दक्षिणा ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है. अब दक्षिणा जोशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. महज 16 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में चयनित होने वाली दक्षिणा जोशी जयपुर की उन चुनिंदा तैराकों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है.

दक्षिणा जोशी जयपुर की उन चुनिंदा तैराकों में शामिल हैं, जिन्हें लंबे समय बाद राजस्थान से भारतीय स्विमिंग टीम में जगह मिली है. हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में दक्षिणा ने करीब दो दशक बाद राजस्थान के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था. उनके इसी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 41 सदस्यीय भारतीय दल में उनका चयन किया है. खास बात यह है कि इस टीम में राजस्थान से चयनित होने वाली दक्षिणा जोशी एकमात्र तैराक हैं. अब वह बैंकॉक में आयोजित होने वाली 12वीं एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान और देश का नाम रोशन करेंगी.

दक्षिणा जोशी के एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन होने से राजस्थान स्विमिंग फेडरेशन और प्रदेश के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है. दक्षिणा जोशी, अर्जुन अवॉर्डी तैराक रीमा दत्ता के बाद भारतीय स्विमिंग टीम में जगह बनाने वाली राजस्थान की दूसरी महिला तैराक बन गई हैं. इससे पहले रीमा दत्ता ने वर्ष 1966 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर राजस्थान का नाम रोशन किया था. अब करीब छह दशक बाद दक्षिणा जोशी ने यह उपलब्धि हासिल की है. एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप के बी ग्रुप (15-17 वर्ष आयु वर्ग) में दक्षिणा ने भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया है और अब वह बैंकॉक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दक्षिणा जोशी की उम्र महज 16 वर्ष है, लेकिन इतनी कम उम्र में ही उन्होंने तैराकी में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. अपने शानदार प्रदर्शन के कारण वह स्विमिंग जगत में ‘जलपरी’ के नाम से भी जानी जाती हैं. करीब 8-9 वर्ष की उम्र से तैराकी का प्रशिक्षण शुरू करने वाली दक्षिणा आज राजस्थान की शीर्ष युवा तैराकों में शुमार हैं. महज 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने से अधिक उम्र और अनुभव रखने वाले तैराकों को कड़ी टक्कर देते हुए कई प्रतियोगिताओं में पीछे छोड़ा है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से लेकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप तक दक्षिणा ने कई स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है. उनकी लगातार सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है.

महज 16 वर्ष की उम्र में दक्षिणा जोशी ने राज्य स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की कई तैराकी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है. यदि उनकी उपलब्धियों पर नजर डालें तो वर्ष 2022 में आयोजित राजस्थान राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में उन्होंने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि वर्ष 2025 में दो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. हाल ही में सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया. इसके अलावा दक्षिणा राज्य स्तरीय अनेक प्रतियोगिताओं में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं.

आपको बता दें कि दक्षिणा जोशी पिछले पांच वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में लगातार सक्रिय हैं. वह जयपुर के विद्याश्रम स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं. दक्षिणा, नवीन शर्मा की पुत्री हैं. उनका जन्म करौली जिले के हिंडौन में हुआ था, जबकि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ जयपुर में रहती हैं. दक्षिणा ने लंबे समय तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में नियमित प्रशिक्षण लिया है. उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तैराक बन चुकी हैं.



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनपरा. बरसाती पानी के तेज बहाव में बह गईं मां-बेटी

Next Post

विंडमगंज. भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय शिवम की मौत, माता-पिता गंभीर

Next Post

विंडमगंज. भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय शिवम की मौत, माता-पिता गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio