• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Anthony Joshua: जानलेवा कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ की अब कैसी है हालत?

Admin by Admin
December 30, 2025
in खेल
0
Anthony Joshua: जानलेवा कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ की अब कैसी है हालत?
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 30, 2025, 20:22 IST

Anthony Joshua car crash: नाइजीरिया में सोमवार (29 दिसंबर) को दो बार के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन बॉक्सर एंथनी एक भयंकर कार हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में वह बाल-बाल बचे. वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. एंथनी जोशुआ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है.

कार हादसे में बाल-बाल बचे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ की अब कैसी है हालतअब कैसी है एंथनी जोशुआ की हालत?

नई दिल्ली. ब्रिटेन के दो बार के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ नाइजीरिया में सोमवार (29 दिसंबर) को एक कार हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हेल्थ को लेकर अब बड़ा अपडेट आया है. एंथनी जोशुआ की हालत अभी स्थिर है. उनके प्रमोटर ने बताया कि इस हादसे में जोशुआ के दो करीबी दोस्त और टीम के सदस्य की मौत हो गई. एडी हर्न की मैचरूम बॉक्सिंग ने एक्स पर पोस्ट किया कि जोशुआ हादसे में घायल हो गए, उन्हें सोमवार को जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है और वह अभी अस्पताल में ही रहेंगे.

हादसे में जिन दो दोस्तों की मौत हुई उनके नाम सीना घामी और लतीफ आयोडेले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में जोशुआ को टूटी हुई गाड़ी से बाहर निकालते हुए दिखाया गया है और वह दर्द में थे. यह हादसा सुबह करीब 11 बजे लागोस इबादान एक्सप्रेसवे पर हुआ. जोशुआ के माता-पिता नाइजीरिया के हैं. फेडरल रोड सेफ्टी कोर के प्रवक्ता ओलुसेगुन ओगुंगबेमाइड ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी की स्पीड लिमिट से ज्यादा थी. ड्राइवर ओवरटेक करते वक्त कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जोशुआ ने हाल ही में 19 दिसंबर को मियामी में यूट्यूबर से बॉक्सर बने जेक पॉल को हराया था.

anthony joshua
अब कैसी है एंथनी जोशुआ की हालत?

ओगुन और लागोस राज्य सरकारों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में एंथनी जोशुआ की हालत को लेकर जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि भीषण सड़क हादसे के बाद जोशुआ अब स्थिर हैं और होश में हैं और वह अपने परिवार से भी बात कर चुके हैं. सरकार ने पहले दिए गए बयान में यह भी कहा था कि जोशुआ मौत से बाल-बाल बचे हैं और इस हादसे की पूरी जांच की जाएगी. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु ने भी 36 साल के जोशुआ से फोन पर बात की. उन्होंने इस हादसे में हुए नुकसान पर दुख जताया और जोशुआ के जल्द ठीक होने की कामना की. राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी जोशुआ की मौजूदा हालत की जानकारी साझा की.

कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लागोस-इबादान एक्सप्रेसवे पर हुआ, जो काफी व्यस्त सड़क मानी जाती है. इस हादसे में दो गाड़ियां शामिल थीं. एक काली लेक्सस कार, जिसमें एंथनी जोशुआ और उनकी टीम बैठे थे और एक लाल रंग का खड़ा हुआ कमर्शियल ट्रक. नाइजीरिया की फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स (FRSC) के मुताबिक, शुरुआती जांच में शक है कि जोशुआ की लेक्सस कार तय रफ्तार सीमा से ज्यादा तेज चल रही थी. BBC की रिपोर्ट के अनुसार, ओवरटेक करते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जोशुआ और कार के ड्राइवर को उनकी सुरक्षा टीम ने मौके से बाहर निकाला.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 30, 2025, 20:11 IST

homesports

कार हादसे में बाल-बाल बचे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ की अब कैसी है हालत



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की नीरू ढांडा ने जीता सोना, महिला ट्रैप में लहराया परचम

Next Post

अनपरा. हाइवे किनारे नाली निर्माण की मांग, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

Next Post

अनपरा. हाइवे किनारे नाली निर्माण की मांग, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio