• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. संदिग्ध परिस्थितियों में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषड़ आग, अन्दर सोया था पूरा परिवार

JK Gupta by JK Gupta
December 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……. 


वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर कुसुम पेट्रोल पंप के पास स्थित टायर पंचर बनाने की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।गनीमत रही कि दुकानदार और उसका परिवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुसुम पेट्रोल पंप के समीप कलाम टायर पंचर की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
बीती रात लगभग 2 बजे के आसपास अचानक दुकान से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।दुकान में रखे टायर और गृहस्थी का सामान धू-धू कर जलने लगा।आग लगते ही दुकानदार और उसकी पत्नी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस घटना में बाइक के नए टायर, अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि आग दुकान में रखे गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंची, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous Post

FIDE World Rapid Championships: डी गुकेश दूसरे दिन अच्छी स्थिति में हैं, मैग्नस कार्लसन को मिली हार

Next Post

म्योरपुर. 35 वर्षों से अधूरा पड़ा काशीकुड़ बंधी को पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Next Post

म्योरपुर. 35 वर्षों से अधूरा पड़ा काशीकुड़ बंधी को पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.