• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Year Ender 2025 Indian chess: शतरंज में रहा भारत का दबदबा… दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चैंपियन, गुकेश नहीं कर पाए कमाल, देश में ग्रैंडमास्टर की संख्या 91 पर पहुंची

Admin by Admin
December 25, 2025
in खेल
0
Year Ender 2025 Indian chess: शतरंज में रहा भारत का दबदबा… दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चैंपियन, गुकेश नहीं कर पाए कमाल, देश में ग्रैंडमास्टर की संख्या 91 पर पहुंची
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 25, 2025, 17:01 IST

Year Ender 2025 Indian chess: साल 2025 भारतीय शतरंज खिलाड़ियों मे लिए शानदार रहा. दिव्या देशमुख 19 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनीं. वहीं वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा. गुकेश साल 2025 में कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर सके.

शतरंज में रहा भारत का दबदबा... दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चैंपियनदिव्या देशमुख इस साल बनीं वर्ल्ड चैंपियन.

नई दिल्ली. शतरंज में भारत का दबदबा और प्रतिभाओं की गहराई वर्ष 2025 में एक बार फिर साबित हुआ जब दिव्या देशमुख ने बातूमी में महिला शतरंज विश्व कप जीता लेकिन विश्व चैम्पियन डी गुकेश प्रभावित नहीं कर पाए. पिछले साल विश्व चैम्पियन बने गुकेश को इस साल लगातार पराजय का सामना करना पड़ा. वहीं नागपुर की 19 वर्ष की दिव्या ने शानदार जीत दर्ज करके एक खिताब और करियर की तीन उपलब्धियां अर्जित की.

दिव्या फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई. उन्होंने प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर खिताब जीता और 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये भी क्वालीफाई कर लिया. इस टूर्नामेंट के विजेता को मौजूदा महिला विश्व चैम्पियन चीन की जू वेंजुन को चुनौती देने का मौका मिलेगा.

Year Ender 2025 Indian chess, Divya Deshmukh, Divya Deshmukh becomes FIDE Womens World Cup champion, D Gukesh, Koneru Humpy, Dronavalli Harika, दिव्या देशमुख, फीडे महिला वर्ल्ड कप, कोनेरू हम्पी
दिव्या देशमुख इस साल बनीं वर्ल्ड चैंपियन.

दिव्या की जीत से देश में महिला शतरंज पर एक बार फिर लोगों की नजरें गई जो अब तक दो बार की विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरू हम्पी और द्रोणवल्ली हरिका पर निर्भर थी. दोनों खिलाड़ी करीब दो दशक से भारत में महिला शतरंज की ध्वजवाहिका रही हैं. दिव्या ने अपनी अप्रत्याशित जीत से सुर्खियां बंटोरी. दूसरी ओर पिछले साल विश्व चैम्पियन बने गुकेश को टाटा स्टील मास्टर्स में ब्लिट्ज टाइब्रेकर में हमवतन आर प्रज्ञानानंदा ने हराकर खिताब जीता.

वह फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम से भी बाहर हो गए , फिडे ग्रैंड स्विस में नाकाम रहे और गोवा में फिडे विश्व कप के तीसरे दौर में हार गए.  उन्होंने मई जून में नॉर्वे शतरंज में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया और अक्टूबर में यूरोपीय क्लब कप में व्यक्तिगत और टीम खिताब जीते. इसके अलावा इस साल उनके नाम कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं रही.

कार्लसन ने गुकेश से हारने के बावजूद सातवीं बार नॉर्वे शतरंज खिताब जीता. गोवा में हाल ही में विश्व कप से भारत को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का कम से कम एक कोटा स्थान मिलने की उम्मीद थी लेकिन खिताब के प्रबल दावेदार प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन, पी हरिकृष्णा और विदित गुजराती अपने देश में खेलने का फायदा नहीं उठा सके.

D Gukesh

प्रज्ञानानंदा ने फिडे सर्किट 2025 जीतकर कैंडिडेट्स 2026 में जगह बना ली और रैंकिंग में शीर्ष रहकर इसमें पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बने. विश्वनाथन आनंद के 1988 में पहला भारतीय ग्रैंडमास्टर बनने के बाद से अब देश में 91 ग्रैंडमास्टर हो गए हैं और कई बनने की दहलीज पर हैं. इस साल एल आर श्रीहरि, हरिकृष्णन ए रा, दिव्या देशमुख, एस रोहित कृष्णा , इलमपार्थी एक आर और राहुल वीएस इस श्रेणी में शामिल हुए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 25, 2025, 17:01 IST

homesports

शतरंज में रहा भारत का दबदबा… दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चैंपियन



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन मैराथन दौड़, बच्चों और युवाओं में दिखा उत्साह, सांसद प्रदीप सिंह भी रहे मौजूद

Next Post

सोनभद्र. व्हाट्सएप पर आया था शादी का निमंत्रण, क्लिक करते ही निकल गई मेहनत की कमाई

Next Post

सोनभद्र. व्हाट्सएप पर आया था शादी का निमंत्रण, क्लिक करते ही निकल गई मेहनत की कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

Breaking News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio