• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय बदले जाने की उठी मांग

JK Gupta by JK Gupta
December 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
457
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…….


__कहा कि समय परिवर्तन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी


शक्तिनगर से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के वर्तमान समय को बदलने की मांग उठी है।युवा विस्थापित सेवा समिति ने धनबाद मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर कहा है कि ट्रेन का वर्तमान समय प्रातः 4 बजे होने के कारण आम यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है, जिससे यात्री संख्या कम है और रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

समिति का कहना है कि यह क्षेत्र औद्योगिक व आदिवासी बहुल है, जहां अधिकांश लोग सीमित आय वाले हैं और महंगी बस सेवाएं लेने में असमर्थ हैं। चिकित्सा, शिक्षा एवं धार्मिक कार्यों के लिए वाराणसी जाना मजबूरी है।

ऐसे में इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय रात्रि 9 बजे से 12 बजे के बीच निर्धारित किया जाए,ताकि यात्री सुबह वाराणसी पहुंच सकें।समिति ने उम्मीद जताई है कि समय परिवर्तन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी।

Previous Post

अनपरा. गणित डर नहीं, समझ का विषय है, छात्रों द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुति

Next Post

कोन. BREKING: ठंड से एक ही दिन में भाई बहन की मौत, उल्टी की थी शिकायत

Next Post

कोन. BREKING: ठंड से एक ही दिन में भाई बहन की मौत, उल्टी की थी शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दहेज उत्पीड़न मामले में पति एवं सास ससुर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस
  • कोन. शांति भंग की आशंका में सात लोगों का चालान
  • दुद्धी. कनहर सिंचाई परियोजना हेड ने नहर का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. बभनडीहा ग्राम पंचायत में बीज वितरण समारोह आयोजित
  • म्योरपुर. महुआ बीनने के दौरान जंगल में लगी आग, पुलिस ने पाया काबू

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.