@जेo केo/सोनभद्र.…..

Sonbhadra । जिले में अवैध खनिज परिवहन का मामला एक बार फिर चर्चा में है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रक संचालक एक नंबर प्लेट के ऊपर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इस तरीके से प्रशासन की नजरों से बचते हुए अवैध खनिजों का परिवहन किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रकों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदली जा रही है, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। बताया जा रहा है कि यह तरीका ट्रांसपोर्टरों द्वारा जानबूझकर अपनाया जा रहा है।
यह मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।