@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश के कम में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय/राजकीय / सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त तथा सी०बी०एस०सी०/ आई०सी०एस०सी० / यू०पी० बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयो व ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 23.12.2025 व 24.12.2025 को बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य व अन्य विभागीय कार्य हेतु शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशकों व ऑगनबाड़ी कार्यकत्री की विद्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रातः 10.00 बजे से 03.00 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य होगी।