म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर कड़ाके की ठंड को देखते हुए म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ग्राम पंचायत आरंगपानी और जुरा में जरूरतमंद असहाय गरीब लोगों को कंबल वितरित किया। लगभग 150 कंबल गरीबों को वितरित किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल गए और ब्लॉक प्रमुख का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे जरूरतमंद हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल दयनीय है ऐसे में इस कड़कती ठंड में ठिठूरने के लिए वे मजबूर रहते हैं।

इसी समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ नें दर्जनों असहाय मजबूर, जरूरतमंद एवं बुजुर्गों को कंबल मुहैया कराया है।कंबल मुहैया होने से जरूरतमंदों को बेहद सुविधा हुई। इस दौरान म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं समस्या होने पर बेझिझक मुझे सूचित करें, मैं चौबीस घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाओं को चलाया है, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर लाभ मिला है।
इस ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल देने का कार्य एक सुखद अनुभूति होती है। इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस पास के लोगों को ध्यान में रख के करते रहना चाहिए। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है।
इस मौके पर शीतल, सुधीर कुमार, हरिप्रसाद गोड़ ,धर्मपाल, वासुदेव, लालचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।