सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी राजस्व ग्राम सभा कम्पोजिट विद्यालय के प्रागंण में चल रहे चकबंदी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए पूर्व सुचना के अनुसार समय 11 बजे से सहायक चकबंदी अधिकारी व्दारा राजस्व गांव अवयी के अविवादित विरासत और विभाजन सम्बंधित वादों का निस्तारण जोत चकबंदी अधिनियम की धारा9 अ,1,के अन्तर्गत किया गया।
उक्त अवसर मुख्य रुप ग्राम के सम्मानित कृषकगण व चकबंदी समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। सम्पूर्ण निस्तारण का का कार्य चकबंदी अधिकारी कौशल प्रसाद,चकबंदी कर्ता रामलाल वर्मा, लेखपाल सौरभ प्रताप सिंह, व्दारा किया गया।