घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, पहली घटना में रंजीत मौर्य 25 वर्ष पुत्र रामाशीष निवासी ग्राम पगिया अपने भतीजे अनुज मौर्य 19 वर्ष के साथ कुंडवासनी धाम से दर्शन कर लौट रहा था।
इसी दौरान कोलिया घाट मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
एक अन्य दुर्घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट मोड पर रिजूल गांव निवासी राजेश 26 वर्ष बाइक से आ रहा था की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया उसके पश्चात जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।