• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lionel Messi Vantara Photos: अनंत अंबानी ने वंतारा में किया लियोनेल मेसी का स्वागत, फोटोज में देखिए

Admin by Admin
December 16, 2025
in खेल
0
Lionel Messi Vantara Photos: अनंत अंबानी ने वंतारा में किया लियोनेल मेसी का स्वागत, फोटोज में देखिए
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 16, 2025, 23:59 IST

Lionel Messi Vantara Photos: लियोनेल मेसी का G.O.A.T इंडिया टूर यादगार रहा. तीन दिन के लिए भारत दौरे पर आए इस महान फुटबॉलर ने कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और फिर दिल्ली में तय कार्यक्रम खत्म करने के बाद गुजरात के जामनगर का रुख किया, जहां वह अनंत अंबानी के मेहमान बनकर वनतारा पहुंचे.

अनंत अंबानी ने वंतारा में किया लियोनेल मेसी का स्वागत, फोटोज में देखिएलियोनेल मेसी ने वंतारा का दौरा किया.

नई दिल्ली: महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मंगलवार को जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा कर पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ बातचीत की. मेसी ने वनतारा संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का अवलोकन किया, जहां बचाए गए बड़े वन्य जीवों जैसे शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, शाकाहारी पशु, सरीसृप और संरक्षण में रखे गए अन्य जानवरों की देखभाल की जाती है. आइए फोटोज के जरिए मेसी के वनतारा दौरे को दिखाते हैं.

सोमवार (15 दिसंबर) रात जामनगर में बिताने के बाद मेसी ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और कंजर्वेशन सेंटर, वनतारा का दौरा किया और फिर जामनगर एयरपोर्ट से रवाना हो गए.
मेसी के साथ लुइस सुआरेज, रोड्रिगो डी पॉल और G.O.A.T इंडिया टूर 2025 टीम के दूसरे सदस्य भी वनतारा पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे कारों के एक बड़े काफिले में खवाड़ी के लिए रवाना हुए, जहां वे अंबानी परिवार के मेहमान थे.
मेसी का जामनगर दौरा नई दिल्ली में G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के खत्म होने के बाद हुआ. वह कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई का दौरा करने के बाद 15 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचे थे.
वनतारा में लियोनेल मेसी और उनके साथी खिलाड़ी पूजा-पाठ करते हुए नजर आए. इस दौरान मेसी और उनके साथियों ने अनंत अंबानी और उनको पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ कुछ फोटोज भी क्लिक किए.
अनंत अंबानी ने वनतारा भ्रमण के दौरान मेसी को इसके बारे में काफी कुछ बताया भी. कई फोटोज में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी मेसी को कुछ-कुछ बता रहे हैं.
यहां जारी विज्ञप्ति में मेसी के हवाले कहा गया, ‘वनतारा जो काम करता है वह वास्तव में शानदार है. जानवरों के लिए किया गया काम, उन्हें मिलने वाली देखभाल, जिस तरह से उन्हें बचाया और पाला जाता है वह वास्तव में प्रभावशाली है.’
मेसी ने आगे कहा, ‘हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है. हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 16, 2025, 22:52 IST

homecricket

अनंत अंबानी ने वंतारा में किया लियोनेल मेसी का स्वागत, फोटोज में देखिए



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. कोर्ट: सोलह वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म मामले में दोषी को दस वर्ष की सजा

Next Post

केकेआर से खेलेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक, डीपीएल में दिखा था बल्लेबाजी का जलवा, फिटनेस ऐसी कि बड़े खिलाड़ियों का छूट जाए पसीना

Next Post
केकेआर से खेलेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक, डीपीएल में दिखा था बल्लेबाजी का जलवा, फिटनेस ऐसी कि बड़े खिलाड़ियों का छूट जाए पसीना

केकेआर से खेलेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक, डीपीएल में दिखा था बल्लेबाजी का जलवा, फिटनेस ऐसी कि बड़े खिलाड़ियों का छूट जाए पसीना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
  • सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित
  • सोनभद्र. खबर का असर; बिजली के पोल पर प्राइवेट युवक को चढ़ाने का आरोप, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट, Football Hindi News
  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

Breaking News

बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष रुद्राभिषेक...

Read moreDetails

सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक को रस्सी से बांधकर अर्द्धनग्न हालत में गांव में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio