• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lionel Messi GOAT India tour Day 3: मेसी के GOAT इंडिया टूर का आखिरी दिन, आज पहुंचेंगे दिल्ली, कैसा है आज का कार्यक्रम

Admin by Admin
December 15, 2025
in खेल
0
Lionel Messi GOAT India tour Day 3: मेसी के GOAT इंडिया टूर का आखिरी दिन, आज पहुंचेंगे दिल्ली, कैसा है आज का कार्यक्रम
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 15, 2025, 06:03 IST

Lionel Messi GOAT India tour Day 3: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर का आज तीसरा दिन है. वो देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होनी है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात की खबर है.

मेसी के GOAT इंडिया टूर का आखिरी दिन, कैसा है आज का कार्यक्रमविराट कोहली की मेसी से हो सकती है मुलाकात

नई दिल्ली. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान लियोनेल मेसी के भारत दौरे का आज तीसरा दिन है. रविवार 14 दिसंबर को अपने GOAT इंडिया टूर के दूसरे दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिरकत की. मेसी ने इस ऐतिहासिक मैदान पर अपने साथी फुटबॉलर्स लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आज तीसरे दिन देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री मोदी से उनके निवास मिलने जाएंगे.

रविवार को मेसी ने मुंबई में क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गजों से मुलाकात की. इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां वानखेड़े स्टेडियम में मेसी के कार्यक्रम में शामिल हुईं. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री, अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत कई अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. फैंस की भारी भीड़ ने स्टेडियम को भर दिया.

Lionel Messi, sachin Tendulkar, sachin statement of messi, messi sachin, lionel messi sachin Tendulkar, messi Tendulkar, messi india visit, messi Mumbai visit, लियोनल मेसी, सचिन तेंदुलकर, मेसी तेंदुलकर, मेसी इंडिया दौरा, मेसी मुंबई दौरा

कार्यक्रम के समापन पर मेसी और सचिन के बीच खास पल देखने को मिले, जब दोनों ने एक-दूसरे को तोहफे दिए. सचिन ने मेसी को अपनी इंडिया जर्सी भेंट की, जबकि अर्जेंटीना के स्टार ने भारतीय दिग्गज को वर्ल्ड कप बॉल गिफ्ट की. अब यह टूर अपने अंतिम दिन की ओर बढ़ रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है. यहां देखें तीसरे दिन का शेड्यूल.

क्या है मेसी के GOAT टूर का तीसरे दिन का शेड्यूल;

मेसी सोमवार सुबह 10:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. वे एक होटल में 50 मिनट का ‘मीट एंड ग्रीट’ सेशन करेंगे और फिर प्रधानमंत्री मोदी से उनके निवास पर 20 मिनट की मुलाकात करेंगे. इसके बाद अर्जेंटीना के दिग्गज एक सांसद के घर जाएंगे, जहां वे भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन काउचिनो से भी मिलेंगे. मेसी चीफ जस्टिस सूर्यकांत और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात करेंगे.

वीवीआईपी से मुलाकात के बाद मेसी अरुण जेटली स्टेडियम जाएंगे, जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. फुटबॉल स्टार का अरुण जेटली स्टेडियम में 3:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है. वहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, इसके बाद संगीत का कार्यक्रम होगा. फिर वे एक छोटे फुटबॉल मैदान पर जाएंगे, जहां कुछ भारतीय सेलिब्रिटी मैच खेलेंगे. मेसी वहां खिलाड़ियों से मिलेंगे.

इसके बाद 22 बच्चों के साथ फुटबॉल क्लिनिक होगा, जो 3:55 बजे से 4:15 बजे तक चलेगा. इसके बाद मेसी मैदान के सेंटर में जाएंगे, जहां दो भारतीय क्रिकेटर उन्हें तोहफा देंगे. अर्जेंटीना के दिग्गज दोनों को पहले से साइन की हुई दो जर्सी देंगे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 15, 2025, 06:03 IST

homesports

मेसी के GOAT इंडिया टूर का आखिरी दिन, कैसा है आज का कार्यक्रम



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

India wins first gold in squash world cup: भारत ने स्क्वॉश वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…जीता पहला गोल्ड

Next Post

5 साल का सूखा खत्म! चूरू की बेटियों ने रचा इतिहास, टोंक को हराकर इस खेल में बनी स्टेट चैंपियन

Next Post
5 साल का सूखा खत्म! चूरू की बेटियों ने रचा इतिहास, टोंक को हराकर इस खेल में बनी स्टेट चैंपियन

5 साल का सूखा खत्म! चूरू की बेटियों ने रचा इतिहास, टोंक को हराकर इस खेल में बनी स्टेट चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

Breaking News

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 11:37 ISTLakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन...

Read moreDetails

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 10:23 ISTमॉन्ट्रियल में नेशनल बैंक ओपन के फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा....

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio