• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

India wins first gold in squash world cup: भारत ने स्क्वॉश वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…जीता पहला गोल्ड

Admin by Admin
December 14, 2025
in खेल
0
India wins first gold in squash world cup: भारत ने स्क्वॉश वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…जीता पहला गोल्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:December 14, 2025, 23:39 IST

India wins first gold in squash world cup: भारत ने पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल हासिल किया है. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में अनाहत सिंह, अभय सिंह और जोशना चिनप्पा का अहम योगदान दिया.भारत स्क्वॉश विश्व कप खिताब जीतने वाला पहला एशियाई देश भी बन गया.

भारत ने स्क्वॉश वर्ल्ड कप में रचा इतिहास...जीता पहला गोल्डस्क्वॉश वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. भारत ने ऐतिहसिक प्रदर्शन करते हुए स्क्वॉश वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में हांगकांग को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. भारतीय टीम ने फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार इस खिताब को जीतकर इतिहास रच दिया. भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में कांस्य पदक जीतना था. यह खिताबी जीत भारतीय स्क्वाश के लिए निश्चित रूप से अच्छी खबर है क्योंकि यह खेल लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है.

मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम किया. ग्रुप चरण में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को समान 4-0 के अंतर से हराने के बाद भारत ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और दो बार के चैंपियन मिस्र को 3-0 से हराया. विश्व रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज जोशना चिनप्पा ने 37वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ली का यी पर 3-1 की उलटफेर भरी जीत से फाइनल में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.

Anahat singh, joshna chinappa, Abhay singh, Squash world cup, Squash world cup 2025, Squash world cup Anahat singh, joshna chinappa squash world cup, अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, स्क्वॉश वर्ल्ड कप
स्क्वॉश वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास.

एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ( विश्व रैंकिंग में 29) ने 42वें स्थान पर काबिज एलेक्स लाउ को 3-0 से जबकि 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज टोमाटो हो को इसी अंतर से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का कर दिया.अभय सिंह हमेशा बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और नेशनल रंगों में काफी जोश में दिखते हैं. 27 साल के इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा एशियन चैंपियन एलेक्स लाउ को सीधे गेम्स में हरा दिया.

Anahat singh, joshna chinappa, Abhay singh, Squash world cup, Squash world cup 2025, Squash world cup Anahat singh, joshna chinappa squash world cup, अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, स्क्वॉश वर्ल्ड कप

अनाहत सिंह ने शानदार अंदाज में औपचारिकताएं पूरी कीं. आत्मविश्वास से भरी अनाहत ने सिर्फ 16 मिनट में एशियन चैंपियन टोमाटो हो को हरा दिया और टाई जीतकर भारत की जीत पक्की कर दी. भारत के कोच हरविंदर सिंह ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना खास है. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है. यह (सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग और मिस्र के खिलाफ) बहुत ज्यादा दबाव वाला मैच था और हमने अच्छा प्रदर्शन किया.’ जोशना ने बताया कि यह उनके टॉप पांच बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है और घर पर भारत की सबसे अच्छी उपलब्धि है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 14, 2025, 23:39 IST

homesports

भारत ने स्क्वॉश वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…जीता पहला गोल्ड

Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. खनन निदेशक माला श्रीवास्तव आईएएस ने किया चूना-पत्थर खदान का औचक निरीक्षण

Next Post

Lionel Messi GOAT India tour Day 3: मेसी के GOAT इंडिया टूर का आखिरी दिन, आज पहुंचेंगे दिल्ली, कैसा है आज का कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

Breaking News

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 11:37 ISTLakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन...

Read moreDetails

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 10:23 ISTमॉन्ट्रियल में नेशनल बैंक ओपन के फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा....

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio