बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड व हाड़ कपाऊ गलन से राहगीरों, बंजारों, यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने बीजपुर,चेतवा, सेवका डाड,बकरिहवा , नेमना आदि के चौराहों पर अलाव जलाए जाने की मांग संबंधित उच्चाधिकारियों से किया है।
स्थानीय रहवासियों का कहना की इधर दो दिनों हाड़ कपाऊ ठंड पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे सायं आठ नौ बजते ही सड़कों पर कर्पयू जैसा सन्नाटा पसर जा रहा हैं।तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव नहीं जलाए जाने से चट्टी चौराहों पर यात्रा करने वाले राहगीरों और बंजारों को मुसीबत हो रही हैं जो बसों का इंतजार करते हैं।
बी डी यादव,राजेश सिंह,सतवंत सिंह ,आदि ने बताया कि गलन एवं हाड़ कपाऊ ठंड में अगर अलाव की व्यवस्था हो जाती तो उन असहायों को राहत मिल जाएगी जो चट्टी चौराहों घूमते या बस के इंतजार में यात्रा करने के लिए खड़े रहते हैं।
