घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

धान खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार शाम घोरावल तहसील सभागार में एसडीएम आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्र प्रभारियों, किसानो, मिल संचालकों और किसानों की बैठक की गई। बैठक में की धान खरीद केंद्र के अधिकारियों, मिलरों और किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया। एसडीएम ने सभी पक्षों की बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि दो तीन दिनों में सभी जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसान नेताओं ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि धान खरीद न होने से किसान बुरी तरह त्रस्त हैं।किसानों ने मांग किया कि ज्यादतर हाइब्रिड धान की पैदावार हुई है, इसलिए क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान की खरीद की जाए।धान क्रय केंद्र के प्रभारियों ने बताया कि अधिकांश केंद्रों से धान का उठान मिलरों द्वारा नही किया जा रहा है। केंद्रों पर बोरे की भी गंभीर समस्या है।

परिवहन ठेकेदार धान नही ले जा रहा है। मिल संचालकों ने बताया कि एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कारनेल) की आपूर्ति अभी तक नही हुई है। कई मिलों का अटैचमेंट शो नही कर रहा है।
इस मौके विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, किसान नेता लालजी तिवारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ठ, राहुल पटेल, वीर अर्जुन, अभिषेक श्रीवास्तव, मिलर प्रकाशचन्द्र अग्रहरि, सालिगराम साहू, संतोष कुमार, चन्दन उमर, संतोष बैसवार, सुनील चौबे, गजेंद्र सिंह, अमरनाथ चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।