बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

सरकार द्धारा उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए चलाए जा रहे ओ टी एस कैंप का आयोजन राय कालोनी बीजपुर उप केंद्र पर मंगलवार को किया गया जिसमें 30 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया। बिजली बिल सुधार कर बिजली कर्मियों ने साठ हज़ार राजस्व कोश में जमा कराया गया।
कुछ उपभोक्ताओं का खाता न खुलने से बिजली बिल सुधार नहीं हो सका। जिनका अगले 16 दिसंबर को फिर ओ टी एस कैंप के आयोजन में किया जाएगा।
इस अवसर पर म्योरपुर एस डी ओ शिवम गुप्ता, जेई कुलदीप शर्मा, बाबू जितेंद्र सिंह , टी जी 2 रितेश शर्मा, लाईन मैंन गिरेंद्र कुमार यादव, छोटेलाल, जितेंद्र यादव, गुलाब यादव, सोनू यादव व बबलू यादव शामिल रहें।