• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बिहार की काजल का मालदीव में कमाल, कैरम वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक सिल्वर किया अपने नाम!

Admin by Admin
December 9, 2025
in खेल
0
बिहार की काजल का मालदीव में कमाल, कैरम वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक सिल्वर किया अपने नाम!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 09, 2025, 16:33 IST

मंगलवार 02 दिसंबर से 07 दिसंबर तक मालदीव में आयोजित सातवीं कैरम वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में ज़िले की चनपटिया निवासी काजल कुमारी ने इतिहास रच दिया है.काजल ने महिला डब्ल्स मुकाबलों में दो गोल्ड और महिला सिंगल्स में एक सिल्वर जीतकर चम्पारण ही नहीं, बल्कि सूबे का नाम भी रौशन किया है.

बिहार की बेटी का मालदीव में कमाल, कैरम वर्ल्ड कप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडलकाजल कुमारी

पश्चिम चम्पारण. मंगलवार 02 दिसंबर से 07 दिसंबर तक मालदीव में आयोजित सातवीं कैरम वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में जिले की चनपटिया निवासी काजल कुमारी ने इतिहास रच दिया है. काजल ने महिला डबल्स मुकाबलों में दो गोल्ड और महिला सिंगल्स में एक सिल्वर जीतकर चम्पारण ही नहीं, बल्कि सूबे का नाम भी रोशन किया है. बता दें कि 6 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कनाडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान सहित अन्य कई देशों के दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया था. बड़ी बात यह है कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा.

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिंगल्स के फाइनल में काजल और एल. कृथना आमने-सामने थी, जिसमें काजल उपविजेता रही. वह (काजल) मुख्य रूप से चनपटिया नगर निवासी संजय कुमार गुप्ता और किरण देवी की पुत्री हैं. साल 2005 में उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ गईं. तब से लेकर अब तक (दो दशक) वो लगातार कैरम खेल रही हैं और बिहार सहित पूरे देश का मान बढ़ा रही हैं.

2018 में बनी कोरिया चैंपियन
वर्तमान में उनकी जीत की उपलब्धि को इसलिए विशेष माना जा रहा है, क्योंकि वह अपनी चार महीने की बेटी को लेकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मालदीव पहुंची थीं. वैवाहिक जीवन के साथ मातृत्व की भूमिका को भी बखूबी निभाते हुए उन्होंने इस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है. वर्ष 2018 में वो कोरिया चैंपियन बनी थीं, जिसे मेंस और वीमेंस श्रेणी में अब तक की उनकी सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जाता है. गौर करने वाली बात यह है कि वह अब तक कुल तीन बार वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

मालदीव में दर्ज की जीत
चनपटिया नगर के स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में काजल मुंबई स्थित इंडियन आयल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी सफलता में उनके शुरुआती कोच धर्मेंद्र कुमार की बड़ी भूमिका रही है. मालदीव में मिली अपनी शानदार जीत पर काजल का कहना है कि ‘देश के लिए खेलते हुए मेडल लाना हमेशा गर्व का क्षण होता है. मातृत्व और खेल दोनों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिवार के सहयोग ने इसे आसान कर दिया’.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Location :

Bettiah,Pashchim Champaran,Bihar

First Published :

December 09, 2025, 16:33 IST

homesports

बिहार की बेटी का मालदीव में कमाल, कैरम वर्ल्ड कप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ध्रुव चौधरी यूटीटी टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में चयनित

Next Post

चोपन. महादेव की वाणी से आरंभ हुई भागवत कथा, भक्ति भाव में डूबा सोन तट

Next Post

चोपन. महादेव की वाणी से आरंभ हुई भागवत कथा, भक्ति भाव में डूबा सोन तट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Breaking News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio