सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…….

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार सुबह 10 बजे के लगभग मारकुंडी पुरानी घाटी के दुर्गा मंदिर के नीचे दूसरे मोड पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने से चट्टान में जाकर टकरा गई, जिससे टैंकर की टैंक पलट गया और केबिन में चालक खलासी दोनों भाई फंस गए, जिसे निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार सुबह 10:00 बजे लगभग पंजाब से बारुद केमिकल लोड करके जयंत सिंगरौली के लिए टैंकर जा रही थी जो की मारकुंडी पुरानी घाटी में दुर्गा मंदिर से नीचे उतरते समय उसका अचानक ब्रेक फेल हो गया और टैंकर घाटी के चट्टान में जाकर लड़ गई जिससे टैंकर का पीछे का हिस्सा पलट कर सड़क के किनारे हो गया और रोड पर बारूद केमिकल का रिसाव होने लगा ।

केबिन में फंसे आधे घंटे से चालक अशोक कुमार विश्वकर्मा 22 वर्ष व खलासी पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा 18 वर्ष निवासी सिंगरौली को राहगीर और पुलिस की सहायता से निकाल कर सड़क कंपनी के के एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, सड़क कंपनी और फायर सर्विस ने रोड पर बारूद केमिकल के रिसाव को रोकने के लिए मिट्टी डलवा कर किनारे से उसको नाले में बहावाया जा रहा था।