Last Updated:
What is Hydration Break Rule FIFA World Cup 2026: फीफा ने एक नए नियम का ऐलान किया है, जो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में लागू होगा. फीफा ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के हर मैच में दोनों हाफ में तीन मिनट का ‘हाइड्रेशन ब्रेक’ रखने का फैसला किया है.
क्या है हाइड्रेशन ब्रेक, 2026 फीफा वर्ल्ड कप से होगा लागू.नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक नए नियम का ऐलान किया गया है. यह नियम 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप से लागू होगा. दरअसल, फीफा ने एक ‘हाइड्रेशन ब्रेक’ शुरू किया है, जिसे हर हाफ के 22वें मिनट में लागू किया जाएगा और यह ठीक तीन मिनट का होगा. यह नियम स्टेडियम के प्रकार, तापमान या मौसम की स्थिति की परवाह किए बिना हर मैच में लागू होगा.
क्या है ‘हाइड्रेशन ब्रेक’?
दरअसल, रेफरी मैच के प्रत्येक हाफ में 22 मिनट पूरे होने पर खिलाड़ियों के पानी पीने के लिए खेल रोक देंगे. यह तापमान, मेजबान देश (अमेरिका, कनाडा या मैक्सिको) या स्टेडियम में छत और एयर कंडीशनिंग होने या न होने पर निर्भर नहीं करेगा. इस बदलाव से प्रसारकों को भी फायदा मिलेगा, क्योंकि उन्हें मैच के दोनों हाफ में तीन मिनट की रुकावट के बारे में पहले से पता होगा.







