• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Junior Hockey World Cup 2025: जर्मन दीवार भेदने में नाकाम भारतीय टीम, ब्रॉन्ज के लिए अर्जेंटीना से भिड़ेगी

Admin by Admin
December 7, 2025
in खेल
0
Junior Hockey World Cup 2025: जर्मन दीवार भेदने में नाकाम भारतीय टीम, ब्रॉन्ज के लिए अर्जेंटीना से भिड़ेगी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 07, 2025, 22:36 IST

Junior Hockey World Cup 2025: भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में अर्जेंटीना से भिड़ेगी. सात बार की चैंपियन जर्मनी ने भारत को सेमीफाइनल में 5-1 से हरा दिया. भारत को सेमीफाइनल में लचर डिफेंस और पहले ही हाफ में तीन गोल गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा.

जर्मन दीवार भेदने में नाकाम भारतीय टीम, ब्रॉन्ज के लिए अर्जेंटीना से भिड़ेगीभारत और अर्जेंटीना में होगा ब्रॉन्ज मेडल मैच.

चेन्नई. लचर डिफेंस और पहले ही हाफ में तीन गोल गंवाने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा है.सात बार की चैंपियन जर्मनी ने जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में रविवार को मेजबान को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब भारतीय टीम 10 दिसंबर को कांस्य पदक के मुकाबले में अर्जेंटीना से खेलेगी जिसे स्पेन ने दूसरे सेमीफाइनल में 2-1 से हराया. जर्मनी के लिये लुकास कोसेल (14 वां और 30 वां मिनट) ने दो, वेक्स टाइटस (15वां), जोनास वोन गरसम (40 वां) और बेन हासबाश (49वां) ने गोल दागे जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल अनमोल इक्का ने 51वें मिनट में किया.

दो बार की चैंपियन भारतीय टीम और जर्मनी के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर था जो मैच के हर क्षण में नजर आया. मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर भारी तादाद में भारत की हौसलाअफजाई करने आये दर्शकों को इस प्रदर्शन से भारी निराशा हाथ लगी. बेल्जियम को कड़े क्वार्टर फाइनल में शूट आउट में हराने वाली भारतीय टीम पर पहले ही क्वार्टर में ही जर्मनी ने दो गोल करके दबाव बना दिया. अपनी सटीक पासिंग के दम पर जर्मन टीम ने पहले तीन मिनट में ही जस्टस वारवेग की अगुवाई में भारतीय गोल पर तीन बार हमले बोले.

Junior Hockey World Cup 2025, India vs Germany, India vs Argentina Junior Hockey World Cup bronze medal match, ind vs Argentina bronze medal match, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप , भारत बनाम अर्जेंटीना विश्व कप हॉकी
भारत और अर्जेंटीना में होगा ब्रॉन्ज मेडल मैच.

जर्मनी को 14वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे बाद में पेनल्टी स्ट्रोक में तब्दील किया गया जिस पर लुकास ने आसान गोल दागा. पहला क्वार्टर खत्म होने में सात सेकंड बाकी थे तब भारतीय डिफेंडरों की सुस्ती का फायदा उठाकर कोच जोहानेस श्मित्ज की जर्मन टीम में बढत दुगुनी कर ली. गेंद जर्मन हाफ में ही थी जब एन किरिन ने सर्कल के बाहर दाहिनी ओर सटीक पास दिया और बीच में खड़े भारतीय डिफेंडरों को छकाते हुए वारवेग ने गेंद टाइटस को बायें फ्लैंक पर दी. डिफेंडर और गोलकीपर कुछ समझ पातें इससे पहले टाइटस ने गोल दाग दिया.

दूसरे क्वार्टर में भी गेंद पर नियंत्रण के मामले में जर्मनी के सामने भारतीय टीम कहीं नहीं टिक सकी. ब्रेक से सात सेकंड पहले जर्मन टीम ने एक बार फिर भारत के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाकर पेनल्टी कॉर्नर बनाया और लुकास ने गोल करने में कोई चूक नहीं की. हाफटाइम तक जर्मनी के पास तीन गोल की दमदार बढत हो गई थी.

दूसरे हाफ के शुरूआती तीन मिनट में ही जर्मनी ने दो बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया हालांकि इस बार प्रिंसदीप ने शानदार बचाव किया. भारत को अगले मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन पहले रोशन कुजूर का सीधा शॉट जर्मन गोलकीपर ने बचाया और गेंद वापिस आने पर सामने खड़े सौरभ आनंद कुशवाहा उसे स्टिक पर ले ही नहीं सके. जर्मनी को 34वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोसेल के शॉट पर गेंद को अंकित पाल ने बाहर निकाला.

भारत ने एक आसान गोल 40वें मिनट में गंवाया जब सर्कल पर से एलेक वोन श्वेरिन ने शॉट लगाया और गोल के ठीक सामने खड़े गरसम ने स्टिक लगाकर गेंद को भीतर डाला. चौथा गोल करने के बाद भी जर्मन टीम की रफ्तार में कहीं कमी नहीं आई और भारतीय गोल पर हमले लगातार जारी रहे. इसके बाद हासबाक ने सर्कल पर वारवेग से हवा में गेंद मिलने के बाद अकेले गेंद को भीतर लेकर जाते हुए पहले गोलकीपर को छकाया और फिर अनमोल को चमका देकर आसान गोल दाग दिया.

भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 50वें मिनट में मिला जिस पर भारतीय कप्तान रोहित का शॉट जर्मन डिफेंडर के पैर पर लगा. नतीजतन भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर रोहित के बैक पास पर अनमोल ने भारत के लिये गोल किया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 07, 2025, 22:36 IST

homesports

जर्मन दीवार भेदने में नाकाम भारतीय टीम, ब्रॉन्ज के लिए अर्जेंटीना से भिड़ेगी



Source link

Previous Post

Lando Norris Wins Maiden F1 Championship: 26 साल के लैंडो नॉरिस ने करियर का पहला फॉर्मूला वन खिताब जीता

Next Post

विश्व कप फाइनल में सिमरनप्रीत ने भारत को दिलाया गोल्ड, ऐश्वर्य और अनीष को सिल्वर पर साधा निशाना

Next Post
विश्व कप फाइनल में सिमरनप्रीत ने भारत को दिलाया गोल्ड, ऐश्वर्य और अनीष को सिल्वर पर साधा निशाना

विश्व कप फाइनल में सिमरनप्रीत ने भारत को दिलाया गोल्ड, ऐश्वर्य और अनीष को सिल्वर पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • सोनभद्र. पॉक्सो मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 73 हजार रुपये अर्थदंड
  • दुद्धी. पिंडारी में 12 अगस्त को होगा सपा-पीडीए का विशाल सम्मेलन
  • दुद्धी. सर्प दंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Breaking News

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
by Admin
August 11, 2026
0

Last Updated:August 12, 2026, 00:00 ISTSushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम...

Read moreDetails

सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत अंतर्गत चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio