• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ISSF विश्व कप फाइनल में सुरुचि सिंह ने स्वर्ण, संयम ने रजत पदक जीता.

Admin by Admin
December 7, 2025
in खेल
0
ISSF विश्व कप फाइनल में सुरुचि सिंह ने स्वर्ण, संयम ने रजत पदक जीता.
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


दोहा: प्रतिभाशाली निशानेबाज सुरुचि सिंह ने एक और शानदार प्रदर्शन हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी साथी संयम ने रजत पदक हासिल किया, जिससे भारत ने सत्र के आखिर में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के पहले दिन शानदार शुरुआत की.

दिन में पहले 10 मीटर राइफल निशानेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सुरुचि ने फाइनल में 245.1 का शानदार स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए दिन चमका दिया. वहीं पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन संयम ने 243.3 के स्कोर के साथ देश के लिए रजत पदक पक्का किया.

दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मनु भाकर फाइनल में पहुंची, लेकिन 179.2 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं.

इस साल की शुरुआत में लगातार चार विश्व कप स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुरुचि सितंबर-अक्टूबर में विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर थीं. वह शानदार फॉर्म में थीं और उन्होंने 586 के कुल स्कोर के साथ 12 निशानेबाजों के एलीट ग्रुप में क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया.

भाकर (578) छठे स्थान पर रहीं जबकि 2023 की जूनियर विश्व चैंपियन संयम (573) क्वालिफिकेशन में आठवें स्थान पर रहने के बाद मुश्किल से फाइनल में पहुंच पाईं.

हालांकि फाइनल में 21 साल की संयम बिल्कुल अलग रंग में दिखीं, वह फाइनल के बड़े हिस्से में सबसे आगे रहीं, लेकिन एलिमिनेशन दौर में चार बार 9.5 का स्कोर से शीर्ष स्थान सुरुचि को गंवा बैठीं.

झज्जर (मनु भाकर भी इसी जिले की हैं) के एक हवलदार की बेटी सुरुचि को स्वर्ण पदक के लिए 5,000 यूरो मिले जबकि संयम को 4,000 यूरो का चेक मिला.

भारत के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल और पेरिस ओलंपिक फाइनल तक पहुंचे अर्जुन बबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर रहे.

इलावेनिल वलारिवन भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पिछड़ गईं. वह क्वालिफिकेशन दौर में नौवें स्थान पर रहीं और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं.

2022 के विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष ने इस सत्र में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था. वह 631.9 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन दौर में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे.

बबूता ने 633.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में रुद्रांक्ष ने 209.9 का स्कोर बनाया.

स्वीडन के पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर लिंडग्रेन ने 253.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और 5,000 यूरो की पुरस्कार राशि जीती. पेरिस ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक के विजेता चीन के शेंग लिहाओ ने 252.6 के स्कोर से रजत पदक और 4,000 यूरो की राशि जीती.

एक और दिग्गज हंगरी के इस्तवान पेनी ने कांस्य पदक जीता.

काहिरा में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली इलावेनिल आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं. वह क्वालिफिकेशन में 630 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं.

ट्रैप में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जोरावर संधू 12 निशानेबाजों में नौवें स्थान पर रहे. यह अनुभवी निशानेबाज शॉटगन प्रतियोगिता में भारत से एकमात्र निशानेबाज हैं.



Source link

Previous Post

Messi wants to Meet Ganguly and Sachin: सचिन और गांगुली से मिलना चाहते हैं लियोनल मेसी

Next Post

सोनभद्र. आखिरकार 60 घंटे के बाद गिनती हुई पूरी, 50 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद

Next Post

सोनभद्र. आखिरकार 60 घंटे के बाद गिनती हुई पूरी, 50 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा
  • सलखन. ब्रेक फेल होने से मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित हुई निजी स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित
  • चोपन. सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों को प्रेरित करने का किया आह्वान
  • ‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा, Commonwealth-games Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा

by J K Gupta
August 10, 2026
0

पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा.... आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 23 में चार तल्ला से प्राथमिक विद्यालय तक जाने...

Read moreDetails

सलखन. ब्रेक फेल होने से मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित हुई निजी स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित

by JK Gupta
August 10, 2026
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद..... रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio