करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…….

विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बसवा निस्फ के राजस्व गांव अतरवा गांव के मार्ग पर आधे अधूरे कार्य को किए जाने से जनवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा निस्फ के राजस्व गांव अतरवा के मार्ग पर अधूरा कार्य कराया जाने से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने अधूरे कार्य को पूर्ण कराए जाने को लेकर संबंधित का ध्यानाकर्षित कराया है।
गांव के प्रमोद यादव ने बताया कि यह मार्ग हरिजन बस्ती मंदिर के पास तक होना था। लेकिन लगभग पचास फीट पहले ही इंटरलॉकिंग का कार्य बंद कर दिया गया।जबकि इस संदर्भ में एडियो पंचायत बृजेश कुमार सिंह से पूछना चाहा तो पहले तो बोले कि पता करते हैं फिर बाद में फोन रिसीव नहीं किये।